फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   महिला दिवस के मौके पर मजनू की सरे बजार में धुनाई

महिला दिवस के मौके पर मजनू की सरे बजार में धुनाई

Thu, 08 Mar 2018 09:36 PM IST
Updated Thu, 08 Mar 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
नेरवा। विश्व महिला दिवस के मौके पर एक महिला ने नेरवा में सरे बाजार एक मजनूं की धुनाई कर डाली। यह देख लोग भी हक्के-बक्के रह गए। लोगों ने महिला के साहस की सराहना की है। हालांकि, पुलिस में इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक पुराना बस अड्डा नेरवा में बीच सड़क एक महिला ने एक युवक पर एकाएक लात घूंसों की बरसात कर डाली। महिला का गुस्सा सातवें आसमान पर था। कोई भी युवक को छुड़ाने की हिम्मत नहीं कर पा रहा था और न ही लोगों को पिटाई का कारण पता चल रहा था। करीब पांच मिनट की धुनाई के बाद युवक भाग निकला। इसके बाद महिला ने बताया कि वह साथ की पंचायत की रहने वाली है। उसे एक युवक हर दिन रात के समय फोन कर आपत्तिजनक बातें करता था। उसने गांव वासियों को जब मोबाइल नंबर बताया तो पता चला कि यह नंबर किसका है। यह युवक किसी व्यक्ति की गाड़ी चलाता है। वीरवार को महिला नेरवा आई और किसी ने बता दिया कि बाजार में घूम रहा यही युवक फोन करने वाला है। महिला ने तैश में आकर युवक की धुनाई शुरू कर दी। हालांकि, इस घटना के बाद कई मजनुओं को सबक मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed