{"_id":"5d2372748ebc3e6ca621bf39","slug":"156260412110-rampur-hp-news24","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहडू बस स्टेंड पर परिवहन निगम के चालक से मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रोहडू बस स्टेंड पर परिवहन निगम के चालक से मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहड़ू बस स्टैंड में एचआरटीसी के चालक पर जानलेवा हमला
सुबह अड्डे में बस खड़ी कर रहा था चालक, कार में सवार होकर आए थे तीन युवक
चालक की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला
अमर उजाला ब्यूरो
रोहडू। रोहड़ू बस अड्डा में परिवहन निगम के चालक पर तीन युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। सुबह के समय ये अड्डे में बस खड़ी कर रहा था। इसी दौरान तीन युवक कार में सवार होकर आए और चालक को बस बाहर खींच लिया। बाहर निकालने के बाद तीनों ने चालक पीटना शुरू कर दिया। मारपीट की खबर लगते ही निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्हें आता देख तीनों युवक वहां से फरार हो गए। मारपीट में चालक को गंभीर चोटें लगी हैं। चालक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। इधर, परिवहन निगम कर्मियों ने दोटूक कहा कि यदि दो दिन के भीतर मारपीट करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता है तो आंदोलन किया जाएगा। फिलहाल, पुलिस ने इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं की है।
परिवहन निगम के चालक श्याम सिंह ने पुलिस को शिकायत में बताया कि सुबह बस अड्डे में बस को पार्क कर रहा था। इसी दौरान तीन युवक कार में सवार होकर आए और उसे बस से बाहर खींच लिया। तीनों ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद तीनों मौके से फरार हो गए। श्याम सिंह ने थाना पहुंचकर युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बस अड्डे में मारपीट की इस घटना के बाद निगम के कर्मियों में गुस्सा है।
---
आरोपी नहीं पकड़े तो आंदोलन : संघ
परिवहन निगम मजदूर संघ रोहड़ू इकाई के प्रधान कुलवंत ठाकुर, चालक यूनियन के प्रधान आत्मा राम, सर्व कर्मचारी संघ के हितेंद्र कंवर, मोहिंद्र सिंह, दीवान ठाकुर, गोपाल सिंह, कुलदीप सिंह, परवेश कुमार, लीला प्रकाश, संजय कुमार और बलजीत सिंह ने कहा कि इससे पहले भी मारपीट की कई घटनाएं चालक और परिचालकों के साथ हो चुकी हैं। अगर दो दिन में आरोपियों को नहीं पकड़ा गया तो आंदोलन किया जाएगा।