फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   जघोरी में आग की भेंट चढ़ा चार कमरों का मकान

जघोरी में आग की भेंट चढ़ा चार कमरों का मकान

Fri, 07 Jun 2019 12:14 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2019 12:14 PM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रामपुर बुशहर। रामपुर के उपमंडल के दुर्गम क्षेत्र 15/20 के जघोरी गांव में बुधवार रात एक चार कमरों के मकान जलकर राख हो गया। इस आगजनी में दो गाय और भेड़ें जिंदा ही जल गईं। प्रशासन ने प्रभावित परिवार को 5 हजार रुपये की फौरी राहत और तिरपाल राहत के रूप में दिया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुधवार रात को जघोरी गांव के दाता राम, पुत्र काडू़ राम के मकान में अचानक आग लग गई। इस घटना में चार कमरे पूरी तरह से जलकर राख हो गए हैं। इनमें से एक कमरे में पशुओं को भी रखा गया था, जो आगजनी की चपेट में आने से जल गए। दाता राम का परिवार साथ लगते मकान में सो रहा था, जितने में उसे मकान में आग लगने का पता चला उतने में आग फैल चुकी थी। लकड़ी का मकान होने के कारण देखते ही देखते मकान राख में तबदील हो गया। इसके बाद प्रशासन की टीम मौके पर आई और इस घटना में 1.25 लाख रुपये के नुकसान का आकलन किया गया है। प्रशासन ने पीड़ित परिवार को पांच हजार रुपये राशि और तिरपाल फौरी राहत के रूप में दिया है।
विज्ञापन

तहसीलदार रामपुर विपिन ठाकुर के अनुसार जघोरी गांव के दाता राम का मकान आग की चपेट में आने से राख हो गया है। इस आगजनी में दो गाय और 10-12 भेड़ बकरियों के जलने की भी सूचना है। प्रशासन आखिरी रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहा है। प्रभावित परिवार को पांच हजार और तिरपाल फौरी राहत के रूप में दे दिया गया है। आगजनी में एक लाख 25 हजार रुपये के नुकसान का आकलन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed