फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   नशे की खेप से पकड़े गए नेपाली 4 जून तक पुलिस रिमांड पर

नशे की खेप से पकड़े गए नेपाली 4 जून तक पुलिस रिमांड पर

Thu, 30 May 2019 10:10 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2019 10:10 PM IST
विज्ञापन
नेरवा(रोहड़ू)। सेब सीजन शुरू होने से पहले नेपाल से हजारों मजदूर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बगीचों में मजदूरी करने के लिए आते हैं। कई नेपाली मजदूर अवैध धंधों से जुड़े हुए हैैं। इसी तरह के दो नेपाली युवक भी झमराड़ी पुलिस बैरियर पर पौने चार किलो से अधिक अफीम की खेप के साथ पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। मंगलवार को पुलिस के हत्थे चढ़े इन दो शातिर नेपाली युवकों को बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें चार जून तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। सात दिन की रिमांड अवधि के दौरान पुलिस इन युवकों से पता किया जाएगा कि नशे की खेप कहां से आ रही है। पूछताछ के दौरान इस बात का भी पता लगाया जाएगा कि नशे की सप्लाई करने के पीछे किसी बड़े गिरोह का हाथ तो नहीं है। गौरतलब है कि मंगलवार को हरिद्वार से शिमला जा रही बस से सोम बहादुर व दल बहादुर नाम के दो नेपाली युवकों को तीन किलो आठ सौ चौरासी ग्राम अफीम की खेप के साथ हिरासत में लिया था। बीते वर्ष भी क्षेत्र में कई नेपालियों को नशे की खेप से धरा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed