फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   टिक्करी में कायल के 24 अवैध स्लीपरों के साथ तीन गिरफ्तार

टिक्करी में कायल के 24 अवैध स्लीपरों के साथ तीन गिरफ्तार

Mon, 29 Apr 2019 09:44 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 09:44 PM IST
विज्ञापन
कायल के 24 अवैध स्लीपरों के साथ तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

टिक्करी के नजदीक चइंजन कैंची में पुलिस को मिली सफलता
पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच की शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
नेरवा (रोहड़ू)। रविवार रात ग्राम पंचायत मुख्यालय टिक्करी के नजदीक चइंजन कैंची में कायल की अवैध लकड़ी पकड़ी है। पुलिस ने गश्त के दौरान लकड़ी को ले जाते हुए ट्रैक्टर सहित तीन लोगों को भी हिरासत में लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस के हेड कांस्टेबल अंकुश राणा और कांस्टेबल मनोज तोमर रविवार रात गश्त पर टिक्करी की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने वहां से गुजर रहे ट्रैक्टर को रोका तथा उसकी छानबीन शुरू की। ट्रैक्टर में अवैध रूप से लादे गए कायल के 24 स्लीपर बरामद किए गए। ट्रैक्टर चालक व उसमें सवार दो अन्य व्यक्ति इन स्लीपरों के कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा पाए। पुलिस जवानों ने तीनों व्यक्तियों को हिरासत में लेकर ट्रैक्टर को भी कब्जे में ले लिया। हिरासत में लिए गए व्यक्तियों की पहचान गोपाल सिंह (चालाक) पुत्र राम सिंह गांव शिरगाह (नेरवा), चतर सिंह गांव चौरा लाणी तहसील त्यूणी (उत्तराखंड) तथा दौलत राम, गांव गुड़ती (नेरवा) के रूप में हुई है। वहीं डीएसपी चौपाल संतोष शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध नेरवा थाने में आईएफ एक्ट की धारा 41 व 42 एवं आईपीसी की धरा 379 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed