फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   श्यासो संपर्क मार्ग पर गिरी पिकअप एक की युवक अन्य दो घायल

वाहन खाई में गिरा; एक की मौत, दो घायल

Fri, 12 Apr 2019 10:33 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2019 10:33 AM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले के श्यासो संपर्क मार्ग पर वीरवार देर रात एक पिकअप गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है और दो अन्य घायल हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचे कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। वहीं घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद खनेरी अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस थाना पूह से मिली जानकारी के अनुसार पिकअप नंबर एचपी 27 ए 0218 स्पीलो से श्यासो की ओर जा रही थी कि श्यासो गांव के नजदीक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से सौ मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में नारायण सिंह (30) पुत्र काशी राम गांव श्यासो तहसील पूह जिला किन्नौर की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य चालक श्याम लाल (30) गांव शयासो तहसील पूह जिला और रतन सागर (36) गांव श्यासो तहसील पूह जिला किन्नौर घायल हुए हैं।
विज्ञापन


घायल अवस्था में रतन सागर नेगी ने गांव में जाकर इस घटना की सूचना ग्रामीणों को दी। सूचना मिलत ही श्यासो ग्रामीणों के साथ पुलिस थाना पूह से थाना प्रभारी भगवंत सिंह एएसआई गोपाल और मुख्य आरक्षी ज्योति प्रकाश घटनास्थल पहुंचे और घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद क्षेत्रिय अस्पताल रिकांगपिओ पहुंचाया। रिकांगपिओं अस्पताल में दोनो घायलों की हालात गंभीर देखते हुए महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मृतक का शव का पीएचसी स्पीलो में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में पुलिस अधीक्षक किन्नौर साक्षी वर्मा के अनुसार दोनों घायलों का खनेरी अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। वहीं एसडीएम पूह शिव मोहन सैनी के अनुसार घायलों को पांच-पांच हजार और मृतक के परिजनों को दस हजार फौरी राहत दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed