फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   गुम्मा में दिवार से टकराई तेज रफ्तार बलेरो गाड़ी

गुम्मा में दिवार से टकराई तेज रफ्तार बलेरो गाड़ी

Fri, 22 Feb 2019 10:02 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 10:02 PM IST
विज्ञापन
तेज रफ्तार गाड़ी दीवार से टकराई, चार घायल
विज्ञापन

गुम्मा के अणु के पास शुक्रवार सुबह हुआ हादसा
घायल आईजीएमसी में दाखिल, दो की हालत गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
रोहड़ू। कोटखाई पुलिस थाना के अंतर्गत गुम्मा के अणु में शुक्रवार को एक तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी सड़क से बाहर होकर दीवार से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी काफी क्षतिग्रस्त हो गई है। गाड़ी में चार व्यक्ति सवार थे। घायलों को उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला ले जाया गया है। जिसमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे हुआ। जब बोलेरो गाड़ी नंबर एचपी 62 बी 4343 कोटखाई से शिमला की ओर जा रही थी। इसी बीच गुम्मा के समीप अणु में तेज रफ्तार गाड़ी सड़क से बाहर होकर दीवार से जा टकराई। हादसे में गाड़ी को भारी क्षति पहुंची है। गाड़ी में सवार चारों व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। घायलों को उपचार के लिए आईजीएमसी पहुंचाया गया। अस्पताल में दाखिल कंवर धीमान (37), कपिल (39), अनंत राम (82) व महेंद्र चौहान (38) को अस्पताल में दाखिल किया गया है। डॉक्टराें के मुताबिक अधिकांश घायलों को अंदरूनी चोटें भी आई हैं। जबकि दो की हालत काफी गंभीर है। फिलहाल चिकित्सकों की निगरानी में सभी घायलों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

पुलिस थाना कोटखाई के प्रभारी परमजीत सैन ने बताया कि हादसा शुक्रवार सुबह के समय हुआ। हादसे में घायल हुए व्यक्तियों को आईजीएमसी शिमला ले जाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed