{"_id":"5c659092bdec22120179b796","slug":"155016012516-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीरथ में ऑल्टो कार की टक्कर से नेपाली की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नीरथ में ऑल्टो कार की टक्कर से नेपाली की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर पुलिस थाना के तहत एनएच पांच पर नीरथ के पास ऑल्टो 800 कार की टक्कर से नेपाली की मौत हो गई। मृतक की पहचान न होने के कारण पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करके शवगृह में रखा है। वहीं आरोपी कार चालक अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
पुलिस से मिली से जानकारी के अनुसार नेपाली बीर बहादुर नीरथ में काम करता था। वह किसी काम के लिए एनएच पांच से गुजर रहा था कि अचानक पीछे से एक आल्टो 800 कार ने उसे टक्कर दे मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है।
विज्ञापन
पुलिस को हादसे की सूचना विकास चौहान, पुत्र सुंदर सिंह निवासी नीरथ ने दी है। गाड़ी का पूरा नंबर न होने पर पुलिस को आरोपी की धर पकड़ में दिक्कत पेश आ रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम करके शवगृह में रख दिया है। पुलिस ने आईपीसी धारा 132 के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी रामपुर रविंद्र नेगी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बीर बहादुर के परिवार और किसी भी रिश्तेदार ने पुलिस से अभी तक संपर्क नहीं किया है। यदि दो दिन तक कोई परिवार और रिश्तेदार नहीं आएंगे तो शव को जला दिया जाएगा। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।