{"_id":"5c5dad2bbdec22077e4365a0","slug":"154964316110-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार खाई में गिरी, चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार खाई में गिरी, चालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रोहड़ू। पुलिस थाना जुब्बल के तहत पंद्राणु के समीप वीरवार शाम एक ओल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में गाड़ी के चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरवार शाम करीब पांच बजे ओल्टो कार नंबर एचपी 10ए-9538 पंद्राणु से सरस्वतीनगर की ओर आ रही थी। इसी बीच गाड़ी अचानक सड़क से पचास फीट नीचे खाई में लुढ़क गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर राहत कार्य शुरू किया। गाड़ी में एक मात्र चालक सवार था। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस ने शव को खाई से निकाला।
विज्ञापन
मृतक की पहचान थाना गांव निवासी रविंद्र चतरांटा (38) पुत्र शादी लाल चतरांटा के तौर पर हुई है। डीएसपी रोहड़ू अनिल कुमार शर्मा ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है। शव परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन