{"_id":"5c34d1bcbdec223c70052a23","slug":"15469655634-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फ पर फिसली गाड़ी; एक की मौत, चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बर्फ पर फिसली गाड़ी; एक की मौत, चार घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नेरवा (रोहड़ू)। मंगलवार सुबह देइया-नेरवा सड़क पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से एक युवती की मौत हो गई और चार घायल हो गए हैं। हादसा बर्फ पर गाड़ी के फिसलने से हुआ है। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। घायलों को खाई से निकालकर प्राथमिक उपचार के लिए नेरवा अस्पताल पहुंचाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब आठ बजे आल्टो कार संख्या एचपी 08ए- 3188 देइया से नेरवा की तरफ आ रही थी। इसी बीच देइया के करीब गाड़ी सड़क पर पड़ी बर्फ पर फिसल गई तथा करीब 30 मीटर नीचे गहरी खाई में लुढ़क गई। गाड़ी में चालक सहित कुल पांच लोग सवार थे। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। हादसे में तमन्ना (18) पुत्री किरपा राम गांव धारछडी, डाकघर मालत, तहसील नेरवा की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। वहीं गाड़ी चालक गोपाल भागटा पुत्र अमर सिंह और तक्षु पुत्री भाग सिंह गंभीर रुप से घायल हुए हैं। जिन्हें नेरवा में प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है। गाड़ी में सवार कौशल्या पत्नी गोपाल भागटा, स्मृति पुत्री गोपाल भागटा को हादसे में मामूली चोटें आई हैं। दोनों को प्राथमिक उपचार देने के बाद छुट्टी दे दी गई है। तहसीलदार नेरवा ऋषभ शर्मा ने प्रशासन की तरफ से मृतक के परिजनों को 15 हजार और गंभीर घायलों को पांच-पांच हजार की फौरी राहत प्रदान की है। डीएसपी चौपाल संतोष शर्मा ने हादसे की पुष्टि की है।
विज्ञापन