{"_id":"5c34d1b2bdec2256da2304ee","slug":"1546965553119-62-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गश्त के दौरान चिट्टे का साथ युवक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गश्त के दौरान चिट्टे का साथ युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रोहड़ू। नावर क्षेत्र के तहत थाना कैंची के समीप सोमवार शाम पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को 9.62 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और पूछताछ जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार शाम करीब सवा पांच बजे पुलिस की टीम टिक्कर उपतहसील के अंतर्गत थाना कैंची के पास गश्त पर थी। इसी बीच पुलिस ने थाना कैंची में एक कार को रोका तथा कार में सवार एक युवक की शक के आधार पर तलाशी ली। तलाशी के दौरान युवक के पास से पुलिस ने 9.62 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। युवक को मौके पर ही हिरासत में लिया गया। पकड़े गए युवकों की पहचान नरेश कुमार (27) गांव कोटड़ू, डॉ. करासा, रोहड़ू के तौर पर हुई है। डीएसपी रोहडू अनिल शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धारों के तहत मामला दर्ज कर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। आरोपी रोहड़ू तहसील का रहने वाला है।
विज्ञापन