फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   छितकुल में चट्टानों की चपेट में आने से जेसीबी चालक की मौत

छितकुल में चट्टानों की चपेट में आने से जेसीबी चालक की मौत

Fri, 19 Oct 2018 10:21 PM IST
Updated Fri, 19 Oct 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
चट्टानों की चपेट में आने
विज्ञापन

से जेसीबी चालक की मौत
छितकुल के साथ लाल ढांक में वीरवार रात पेश आया हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले के सीमा से सटे गांव छितकुल के दुमती में बार्डर सड़क निर्माण में जुटे एक जेसीबी चालक की चट्टानों की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सांगला अस्पताल पहुंचाया है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।
पुलिस थाना सांगला से मिली जानकारी के मुताबिक वीरवार देर रात को छितकुल के साथ लगती लाल ढांक के पास कार्य समाप्त कर जेसीबी चालक वापस छितकुल की ओर आ रहा था। अचानक पहाड़ी से चट्टानें दरकीं और जेसीबी चालक गुलशाद (22) गांव बसूवा, डाकघर बांदल, तहसील सलूणी, जिला चंबा चट्टानों की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं जेसीबी भी चट्टानों की चपेट में आने से सड़क से डेढ़ सौ फुट नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही नगस्ती में तैनात भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल के जवानों ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को निकाला। आईटीबीपी चौकी के एसआई मस्तरंग रोशन ने पुलिस थाना सांगला को इस हादसे की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस थाना सांगला से एएसआई ईश्वर सिंह, सुरक्षा इकाई प्रभारी देवा नेगी ने शुक्रवार को घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांगला पहुंचाया। शव को पोस्टमार्टम करने के बाद शवगृह में रखा गया है।
विज्ञापन

इस संबंध में डीएसपी किन्नौर धनसुख दत्ता ने कहा कि प्राथमिक जांच में यही अनुमान लगाया जा रहा है कि चट्टानों की चपेट में आने से चालक ही मौत हुई है। शेष पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। मृतक के शव को परिजनों के आने तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांगला के शवगृह में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed