{"_id":"5aa3e28c4f1c1b8e778b4a9f","slug":"151520689804-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल से घर आते खड्ड में गिरे दो बच्चे, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल से घर आते खड्ड में गिरे दो बच्चे, एक की मौत
Updated Sat, 10 Mar 2018 09:08 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
भावानगर (किन्नौर)।
पुलिस चौकी कटगांव के तहत भावावैली की प्राथमिक पाठशाला कासरिम से छुट्टी होने के बाद घर लौट रहे पांचवीं कक्षा के एक छात्र की भावा खड्ड में डूबने से मौत हो गई। उसके साथ उसका सहपाठी भी था, जिसे पानी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस चौकी कटगांव से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर बाद प्राथमिक स्कूल कासरिम से छुट्टी होने के बाद पांचवीं कक्षा के दो छात्र घर की ओर निकले। स्कूल से करीब 300 मीटर दूर यांगपा 2 पुल के साथ ये दोनों छात्र भावाखड्ड में जा गिरे। इसके बाद यहां एक प्रवासी व्यक्ति ने दोनों छात्रों को खड्ड में डूबते हुए देखा और उसने हिम्मत दिखाते हुए छात्रों को खड्ड से बाहर निकाला। इस हादसे में पांचवीं कक्षा के छात्र समीर चंद (9) वर्ष पुत्र रविंद्र गांव कासरिम, भावावैली की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सहपाठी वेद प्रकाश (9) पुत्र गुरूसेन, भावावैली घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के लिए पीएचसी कटगांव पहुंचाया गया। यहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शाम होने के चलते मृतक छात्र का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस चौकी कटगांव के एसएसआई रोशन लाल ने बताया कि खड्ड में डूबने से एक छात्र की मौत हो गई है, जबकि दूसरे छात्र की हालत सामान्य है। छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए कटगांव स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।