फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   आग से सामान समेत छह कमरे, एक रसोई राख

आग से सामान समेत छह कमरे, एक रसोई राख

Sat, 20 Jan 2018 09:15 PM IST
Updated Sat, 20 Jan 2018 09:15 PM IST
विज्ञापन
आग से सामान समेत छह कमरे, एक रसोई राख
अाग - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
कोटखाई (रोहड़ू)। गुम्मा बाजार में शनिवार दोपहर एक तीन मंजिला भवन की सबसे ऊपरी मंजिल आग में जलकर राख हो गई। इससे ऊपरी मंजिल के छह कमरे व एक रसोई  जल गए। घर में रखा सारा सामान आग में जल गया है। अग्निकांड से करीब 40 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। प्रशासन की ओर से तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर प्रभावित परिवार को फौरी राहत दी है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा शनिवार दोपहर करीब तीन बजे हुआ। मकान मालिक रोहित चौहान घर से बाहर बाजार की तरफ गया हुआ था। घर पर उसकी मां अकेली थी। रोहित की मां ने घर में एक कमरे से धुआं उठते हुए देखा और मकान से बाहर आकर मदद के लिए चिल्लाने लगी। जितने में आसपास के लोग मदद के एकत्र हुए तब तक भवन की ऊपरी मंजिल पूरी तरह से आग की लपटों के आ चुकी थी। तीन मंजिला भवन की निचली दो मंजिलों में दुकानें बनी हुई है। जबकि अपर मंजिल में रोहित चौहान अपने परिवार के साथ रहता था। सूचना मिलने के बाद दमकल वाहन भी मौके पर पहुंचा तथा आग बुझाने का प्रयास किया। दमकल वाहन ने निचली दो मंजिलों तथा आसपास के मकानों को तो बचा लिया पर रोहित चौहान के घर को नहीं बचा सका। तहसीलदार कोटखाई विद्याधर नेगी ने मौके पर जाकर प्रभावित परिवार को 20 हजार रुपये की फौरी राहत दी है। विधायक नरेंद्र बरागटा ने भी घटनास्थल पर जाकर प्रभावित परिवार को हर संभव सहायता करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासन को प्रभावितों की पूरी मदद करने के निर्देश दे दिए गए। दुख की इस घड़ी में वह प्रभावित परिवार के साथ खड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed