{"_id":"59f0938d4f1c1bee688b760c","slug":"150893871520-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शंठा गांव में ढाबे पर पुलिस की दबिश, चरस और शराब बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शंठा गांव में ढाबे पर पुलिस की दबिश, चरस और शराब बरामद
Updated Wed, 25 Oct 2017 07:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चौपाल।
एसएचओ चौपाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम पंचायत देवत के शंठा गांव में एक व्यक्ति से चरस व शराब बरामद की है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मादक पदार्थ अधिनियम व आबकारी कराधान अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया।
डीएसपी चौपाल संतोष शर्मा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि शंठा निवासी भाग सिंह अपने ढाबे में शराब का अवैध कारोबार कर रहा है। पुलिस भाग सिंह के ढाबे में पहुंची। पुलिस को देखकर उसने भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने भाग सिंह को मौके पर दबोच कर ढाबे की तलाशी ली।
विज्ञापन
तलाशी के दौरान पुलिस को उसके कब्जे से 236 ग्राम चरस, आठ बोतल रॉयल स्टैग, 12 बोतल बीयर व 24 बोतल संतरा ब्रांड देसी शराब मिली। आजकल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चौपाल पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन