{"_id":"5b85806742c792464a0c8e6d","slug":"141535475815-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 जुलाई से लापता बंगलोर के ट्रैकर का नहीं लगा कोई सुराग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
25 जुलाई से लापता बंगलोर के ट्रैकर का नहीं लगा कोई सुराग
Updated Tue, 28 Aug 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक माह पहले लापता बंगलूरू के ट्रैकर का नहीं लगा सुराग
पुलिस, आईटीबीपी और ग्रामीणों का दल जुटा तलाश में
अमर उजाला ब्यूरो
सांगला(किन्नौर)। पिछले माह 25 जुलाई को लापता हुए ट्रैकर बंगलूरू निवासी सत्यनारायण वी का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया। किन्नौर पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया है। बीते रोज ट्रैकर की पत्नी ने किन्नौर पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कर छानबीन करने की मांग की है।
पुलिस के मुताबिक सत्यनारायण (44) निवासी 16 आदर्श विस्ता वस्वनागर, मेन रोड विग्नना नगर, विभूतिपुरा, बंगलूरू की पत्नी अनुराधा ने बताया कि उनका पति 11 जुलाई को चंडीगढ़ से रिकांगपिओ के लिए निकला था। 25 को उनसे अंतिम बार फोन पर संपर्क हुआ। 22 अगस्त को उन्होंने घर आना था। तय समय पर घर न पहुंचने पर अनुराधा और किशोर रेड्डी ने रिकांगपिओ पुलिस थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया। ट्रैकर की तलाश में किन्नौर पुलिस, आईटीबीपी और भावावैली के ग्रामीण सर्च ऑपरेशन चलाए हुए हैं। एसपी किन्नौर साक्षी वर्मा ने बताया कि ट्रैकर का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है।