{"_id":"5aa91d4d4f1c1bc0078b526e","slug":"141521032525-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार-मोटरसाइकिल में टक्कर, दो गंभीर घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार-मोटरसाइकिल में टक्कर, दो गंभीर घायल
Updated Wed, 14 Mar 2018 09:21 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रोहड़ू।
हाटकोटी-रोहड़ू मुख्य मार्ग पर महेंदली के पास कार और मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर हुई, जिसमें मोटरसाइकिल सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को सिविल अस्पताल रोहड़ू में प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा बुधवार को दोपहर बाद करीब दो बजे हुआ। हाटकोटी की ओर से मोटरसाइकिल रोहड़ू की ओर आ रही थी। रोहड़ू की ओर से जा रही कार और उसकी टक्कर हो गई। टक्कर में कार को भी काफी नुकसान हुआ है। मोटरसाइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल चालक रविंद्र पुत्र संत राम, निवासी मलोग ग्राम पंचायत नंदपुर, तहसील जुब्बल व उसका साथी नव कमल उसके पास काम करने वाले मजदूर का बेटा गंभीर रूप से घायल हुए। मामले की जांच कर रहे पुलिस थाना रोहड़ू के एएसआई कमल नयन ने बताया कि जांच के दौरान मौके पर सामने आया कि मोटरसाइकिल सवार गलत दिशा में वाहन चला रहा था। ऐसे में दोनों वाहनों के बीच टक्कर हो गई। उन्होंने कहा कि हादसे में मोटरसाइकिल सवार दोनों युवक घायल हो गए। पुलिस ने मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।