फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   10.30 ग्राम चिट्टा और 32 हजार की नकदी समेत दो धरे

10.30 ग्राम चिट्टा और 32 हजार की नकदी समेत दो धरे

Sun, 29 Jul 2018 09:45 PM IST
Updated Sun, 29 Jul 2018 09:45 PM IST
विज्ञापन
10.30 ग्राम चिट्टा और 32 हजार की नकदी समेत दो धरे
ब्रौ(रामपुर बुशहर)। कुल्लू जिले के ब्रौ थाने के तहत ब्रौ-पाली मार्ग पर शनिवार देर शाम पुलिस ने गश्त के दौरान दो लोगों से चिट्टा और नकदी बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ रखने के आरोप में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। रविवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
विज्ञापन

पुलिस थाना ब्रौ से मिली जानकारी के मुताबिक ब्रौ थाना प्रभारी धर्म सिंह पुलिस दल के साथ गश्त पर ब्रौ-पाली मार्ग पर निकले। ओडाधार के नजदीक पुलिस ने देर शाम करीब सात बजे दो लोगों की तलाशी ली। पुलिस ने सीता राम पुत्र काड़ू राम, गांव ओडाधार, तहसील निरमंड, जिला कुल्लू और योगराज उर्फ योगी, पुत्र बालक राम, गांव देवठी, तहसील रामपुर, जिला शिमला से 10.30 ग्राम चरस, 31800 रुपये नकद और छोटी वेटिंग मशीन पकड़ी है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। सीता राम इससे पहले भी चिट्टे के साथ दो बार पकड़ा जा चुका है। आरोपियों को पुलिस ने रविवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से इन दोनों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। थाना प्रभारी धर्म सिंह ने बताया कि इनमें से एक आरोपी सीता राम को पुलिस 15 जून 2018 और करीब एक सप्ताह पूर्व चिट्टे के साथ पकड़ चुकी है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी आनी रोहित मृगपुरी ने बताया कि पुलिस थाना ब्रौ के तहत दो लोगों को 10.30 ग्राम चिट्टे और 31800 की नकदी के साथ पकड़ा गया है। आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। नशे में संलिप्त लोगों को पुलिस किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed