फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   रिब्बा में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

रिब्बा में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

Mon, 25 Dec 2017 06:59 PM IST
Updated Mon, 25 Dec 2017 06:59 PM IST
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। ग्राम पंचायत रिब्बा के परगाह में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। पुलिस थाना मूरंग से मिली जानकारी के मुताबिक रिब्बा निवासी तानजीन छैवांग नेगी और उनके प्रूनर किशोर सोमवार सुबह सेब के पौधों में कटिंग के लिए बगीचे में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने खुले में अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा देखा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने रिब्बा ग्राम पंचायत प्रधान को इसकी सूचना दी। इसके बाद प्रधान प्रेम प्रकाश नेगी ने इस बारे में पुलिस थाना मूरंग को जानकारी दी। सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण और थाना प्रभारी मूरंग जीतराम शर्मा की अगुवाई में मानक मुख्य आरक्षी, जय भारत नेगी, सिपाही रोहित कटोच मौके पर पहुंचे। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ पहुंचाया गया। पुलिस ने अज्ञात शव को शिनाख्त के लिए रिकांगपिओ के शव गृह में रखा है। मामले की पुष्टि एसपी किन्नौर गुरुदेव शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि मृतक मानसिक रूप से बीमार था। वह काफी समय से इधर-उधर घूमता रहता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed