फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   ट्रक खड़ा कर 50 हजार रुपये ले फुर्र हुआ चालक

ट्रक खड़ा कर 50 हजार रुपये ले फुर्र हुआ चालक

Mon, 27 Aug 2018 11:34 PM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
सड़क पर ट्रक खड़ा कर 50 हजार
विज्ञापन

रुपये लेकर फुर्र हो गया चालक
चौकी से मात्र 1 किलोमीटर की दूरी पर चार घंटे बाद पहुंची पुलिस
तीन दिन बीत जाने के बाद भी दर्ज नहीं किया मामला : राकेश
अमर उजाला ब्यूरो
कुमारसैन (रामपुर)। पुलिस थाना कुमारसैन के तहत चोरी का एक अजीबोगरीब वाक्या पेश आया है। ट्रक का चालक ट्रक को सड़क पर खड़ा कर 50 हजार रुपये लेकर फुर्र हो गया है। चौकी से मात्र 1 किलोमीटर की दूरी पर पेश आई इस घटना का अभी तक पुलिस में मामला दर्ज नहीं हो पाया है। पुलिस समय पर पहुंचती तो चालक को पकड़ सकती थी। वहीं 3 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है।
जानकारी के अनुसार शनिवार को ट्रक संख्या एचपी 63-6327 का चालक संजू, गांव बजौरा, जिला कुल्लू करीब 50 हजार रुपये चोरी कर ट्रक नारकंडा पेट्रोल पंप के समीप खड़ा कर भाग गया। इस संबंध में जब ट्रक मालिक राकेश मेहता ने पुलिस चौकी नारकंडा से संपर्क साधा तो 4 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। शिकायतकर्ता ट्रक मालिक मौके पर जो कि पुलिस चौकी से मात्र 1 किलोमीटर दूर था, पुलिस का इंतजार करता रहा। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस समय रहते मौके पर पहुंचती तो ट्रक चालक को पकड़ा जा सकता था। राकेश मेहता ने कहा कि तीन दिन बाद भी पुलिस ने अभी तक मामला दर्ज नहीं किया है, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है। शिकायतकर्ता ने थाना चौकी नारकंडा पर आरोप लगाया है कि पुलिस कोई भी कार्रवाई अमल में नहीं ला रही है, जबकि उक्त व्यक्ति का पूरा पता सहित मोबाइल नंबर भी पुलिस को लिखित में दिया गया है।
विज्ञापन

उधर, डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने कहा कि इस बारे में शिकायत मिली है। जल्द ही इस मामले में उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस उक्त व्यक्ति की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed