फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   कार लुढ़की; दो की मौत, एक घायल

कार लुढ़की; दो की मौत, एक घायल

Fri, 09 Mar 2018 09:48 PM IST
Updated Fri, 09 Mar 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
कार लुढ़की; दो की मौत, एक घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चौपाल (रोहड़ू)।
चौपाल उपमंडल के अंतर्गत माटल पंचायत के पास अलाइशना गांव में वीरवार देर रात एक आल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हुई। हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। शुरूआती जांच में घटना का कारण लापरवाही व तेजी रफ्तार माना जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा वीरवार देर रात हुआ। कार एचपी 08ए-229 चौपाल से माटल पंचायत की ओर जा रही थी। इसी बीच कार अलाइशन गांव के पास सड़क से करीब 200 मीटर नीचे गहरी खाई में लुढ़क गई। हादसे के दौरान कार में तीन लोग सवार थे। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तथा राहत कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों के सहयोग से शवों को खाई से निकाला गया। मृतकों की पहचान चालक भोपिंद्र सिंह (45) पुत्र स्व. लायक राम निवासी गांव अलाइशना, तहसील चौपाल, जोगिंद्र शर्मा (44) पुत्र सीता राम निवासी गांव टिक्करी, डाकघर माटल के रूप में हुई है। नरेश रपटा (43) पुत्र भागमल रपटा निवासी गांव दशोली डाकघर मडौग गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को चौपाल अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया। चौपाल अस्पताल में शव पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिए। डीएसपी चौपाल संतोष शर्मा ने हादसे की पुष्टि की। कहा कि चालक के खिलाफ लापरवाही व तेज गति से वाहन चलाने के आरोप में आईपीसी की धारा 279 ,337 व 304 ए के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed