फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   ओडा से नाबालिग का किया अपहरण, मामला दर्ज

ओडा से नाबालिग का किया अपहरण, मामला दर्ज

Tue, 29 May 2018 09:52 PM IST
Updated Tue, 29 May 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर के साथ लगती रचोली पंचायत के ओडा गांव से नाबालिग को अगवा कर लिया है। इस संबंध में रामपुर थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस थाना रामपुर से मिली जानकारी के मुताबिक 25 मई को ओडा गांव के दलीप सिंह के घर में रहने वाली नेपाली मूल की 12 वर्षीय लड़की को कोई अगवा कर ले गया। लड़की के मां, बाप नहीं है। ऐसे में वह लंबे समय से दलीप सिंह के घर पर रह रही थी। लड़की के लापता होने के बाद उन्होंने पहले अपने स्तर पर उसे ढूंढा। कहीं पर पता नहीं चलने पर पुलिस में मामला दर्ज करवाया। डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने मामले की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed