{"_id":"5a0acfa84f1c1b97678bb716","slug":"111510657960-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन जुआरियों के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन जुआरियों के खिलाफ मामला दर्ज
Updated Tue, 14 Nov 2017 05:39 PM IST
विज्ञापन
crime scene
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रौ (रामपुर बुशहर)। अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के दौरान रामपुर के पास जिला कुल्लू के आउटर सिराज क्षेत्र में जुआ खेलने मामले में ब्रौ थाना पुलिस की टीम ने शिकंजा कस दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात को 12 बजे पुलिस ने ब्रौ क्षेत्र के आसपास 13 लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ा। इनमें से तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। तीनों को जल्द आनी कोर्ट में पेश किया जाएगा। तीन आरोपियों से पुलिस ने 84500 रुपये भी बरामद किए।
11 नवंबर को राज्यपाल से ब्रौ के कुछ लोगों का प्रतिनिधिमंडल भी मिला था और उन्होंने कहा था कि क्षेत्र में जुआ खेलने की समस्या से परेशान हैं। ब्रौ थाना प्रभारी जय गोपाल ने मामले की पुष्टि की। कहा कि पुलिस की टीम ने ब्रौ और जगातखाना में 13 जुआरियों को धर दबोचा है। उनसे 84500 रुपये भी पकड़े। स्थानीय पुलिस की टीम की छापामारी जारी है। जुआरियों को पकड़ कर उनके खिलाफ मामले दर्ज किए जा रहे हैं।
व्यक्ति से 400 ग्राम चरस पकड़ी
उधर, ब्रौ थाना प्रभारी जय गोपाल ने बताया कि रंदल के पास एक व्यक्ति से 440 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने लुबवन चंद पुत्र उदय चंद निवासी ब्रौ को पूछताछ करने के लिए रोका। इस दौरान शक के आधार पर उसकी तलाशी ली तो उसके पास 440 ग्राम चरस मिली। आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।