फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   ननखड़ी के नालाबन में कार गिरी, 3 युवक घायल

ननखड़ी के नालाबन में कार गिरी, 3 युवक घायल

Wed, 29 Aug 2018 09:52 PM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। ननखड़ी तहसील के नालाबन में मंगलवार रात 9 बजे एक कार खाई में गिर गई। हादसे में 3 युवक घायल हुए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कार एचपी -11ए-7172 दाड़लाघाट से ननखड़ी की ओर आ रही थी। नालाबन के पास चालक गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा और कार 100 मीटर गहरी खाई मे जा गिरी। कार में हरीश कुमार (28), पुत्र माका राम, निवासी दाड़लाघाट, धर्मेंद्र कुमार (30), पुत्र सुरेश कुमार, विशाल भारद्वाज (25), निवासी अर्की के रूप में हुई है। ननखड़ी थाने से एएसआई चमन लाल अपनी टीम को लेकर मौके पर पहुंचे और घायलों को ननखड़ी सीएचसी पहुंचाया गया। यहां उपचार के बाद हरीश कुमार और धर्मेंद्र कुमार को आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने कहा कि नालाबन के पास एक गाड़ी गिरने से उसमें सवार 3 लोग घायल हुए हैं। एक घायल युवक का ननखड़ी अस्पताल में इलाज चल रहा है जबकि दो युवकों को शिमला आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed