{"_id":"5b6db7f44f1c1b8e068b4cd7","slug":"101533917172-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजमल पंचाय के आर गांव का व्यग्ति संदिग्ध परिस्थितियों में गायब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजमल पंचाय के आर गांव का व्यग्ति संदिग्ध परिस्थितियों में गायब
Updated Fri, 10 Aug 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजमल पंचायत से व्यक्ति संदिग्ध हालात में गायब
मंगलवार को घर से ड्यूटी के लिए निकला था इंद्र
अमर उजाला ब्यूरो
नेरवा। ग्राम पंचायत बिजमल के आर गांव का एक व्यक्ति बुधवार की रात से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब है। परजिनों की ओर से तलाशी के बाद लापता व्यक्ति की पुलिस थाना नेरवा में सूचना दर्ज की गई है। परिजन उसकी तलाश में हर जगह भटक चुके है।
बिजमल पंचायत प्रधान बबिता राणा ने बताया कि इंदर कुमार पुत्र नांदडू गांव आर नेरवा में सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग में बतौर बेलदार तैनात है। इंदर कुमार मंगलवार को सुबह नेरवा में अपने घर से ड्यूटी पर निकला था। उस दिन वह रात के समय आठ बजे नेरवा में ही देखा गया। उसी रात दस-साढ़े दस बजे इंदर ने अपनी पत्नी को फोन पर बताया कि रुसलाह की तरफ उसे रास्ते का पता नहीं लग रहा, इसलिए देर रात तक घर पहुंच जाएगा। बुधवार सुबह तक वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने अपने स्तर पर तलाश की। वीरवार को परिजनों ने गांव के लोगों को बुला कर रुसलाह क्षेत्र में भी इंदर को ढूंढने का प्रयास किया। बाद पुलिस में उसके लापता होने की सूचना दी है। इंदर की गुमशुदगी की नेरवा थाने में रपट दर्ज करवाई गई है ।
नेरवा पुलिस भी लोगों के बयान के आधार पर इंदर की जगह जगह तलाश कर रही। डीएसपी चौपाल संतोष शर्मा ने कहा कि इंदर की हर संभावित स्थान पर तलाश की जा रही है। पुलिस हर पहलु को ध्यान में रख कर सतर्कता से मामले की जांच कर रही है।