फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   रूतरंग में खाई में गिरकर युवक की मौत

रूतरंग में खाई में गिरकर युवक की मौत

Tue, 28 Nov 2017 09:23 PM IST
Updated Tue, 28 Nov 2017 09:23 PM IST
विज्ञापन
रूतरंग में खाई में गिरकर युवक की मौत
demo pic
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सांगला (किन्नौर)।
सांगला तहसील के चांसू गांव के नजदीक सोमवार देर शाम को एक व्यक्ति की पैर फिसलने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही सांगला पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम करके शव परिजनों को सौंपा।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत चांसू में सोमवार देर शाम को सांगला बाजार से घर लौट रहा योग राज (39) का रूतरंग के पास अचानक पैर फिसल गया। इससे वह खाई में गिर गया और मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना चांसू निवासी बीरबल नेगी ने पुलिस थाना सांगला को दी। सूचना मिलते ही पुलिस थाना सांगला से उपनिरीक्षक कुलदीप सिंह की अगुवाई में आरक्षी बालकृष्ण, आरक्षी धर्मेंद्र, गृहरक्षक मायाराम की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


टीम ने चांसू के स्थानीय लोगों की सहायता से शव को खाई से निकाला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांगला पहुंचाया जहां मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। उधर, डीएसपी किन्नौर चंद्रपाल सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में तो उक्त व्यक्ति की मौत पैर फिसलने से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed