{"_id":"5a1d68294f1c1ba7678be5c2","slug":"101511876649-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल्टाधार में आग से दोमंजिला मकान राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाल्टाधार में आग से दोमंजिला मकान राख
Updated Tue, 28 Nov 2017 09:25 PM IST
विज्ञापन
बाल्टाधार में आग से दोमंजिला मकान राख
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मर उजाला ब्यूरो
रोहड़ू।
रोहड़ू के भरेटली गांव के समीप बाल्टाधार में आग लगने से आठ कमरों को दोमंजिला घर जलकर राख हो गया। आग से करीब पंद्रह लाख के नुकसान का अनुमान है। प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों को दस हजार रुपये की फौरी राहत दी गई है।
जानकारी अनुसार आग मंगलवार सुबह करीब ग्यारह बजे नेहर सिंह के कमरे में लगी। लकड़ी और पत्थर का कच्चा मकान होने के कारण कुछ की देर में पूरा घर आग की चपेट में आ गया।
आग को बुझाने के लिए गांव के लोगों ने प्रयास किया। दमकल विभाग को भी सूचना दी गई। सूचना केे बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची लेकिन तब तक घर जल चुका था।
विज्ञापन
घर जलने से नेहर सिंह, मिचर सैन, सुरेश और इंद्र सैन के चार परिवार प्रभावित हुए हैं। दमकल विभाग ने चार परिवारों के प्रभावित होने की पुष्टि की है। आग लगने की सूचना के बाद रोहड़ू से पुलिस की टीम ने भी मौके का दौरा किया।
प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण बिजली का शार्ट सर्किट माना जा रहा है। प्रशासन की ओर से एसडीएम रोहड़ू ने प्रभावित परिवारों को फौरी राहत के तौर पर दस हजार रुपये दिए हैं। एसडीएम रोहड़ू घनश्याम दास ने बताया कि प्रभावितों की प्रशासन की ओर से पूरी सहायता की जाएगी।