{"_id":"5e9c66bf8ebc3e769e488a5b","slug":"crime-rampur-hp-news-sml330802231","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानी गांव में महिला से 90 हजार एमएल कच्ची शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानी गांव में महिला से 90 हजार एमएल कच्ची शराब बरामद
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर में लॉकडाउन के दौरान भी अवैध शराब बेचने का धंधा चल रहा है। जिले के निचार खंड की रामनी पंचायत के जानी गांव में महिला से 90 हजार मिली लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को टापरी पुलिस की टीम थाना प्रभारी किरण कुमारी, एएसआई शिवदेव जोक्टा की अगुवाई में मुख्य आरक्षी रजत पंवार, सुनीत, राजमन गश्त पर थे। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि जानी गांव के तेपानंग में पिछले कई दिनों से शराब का धंधा फल फूल रहा है। सूचना मिलते ही टापरी पुलिस ने तुरंत दबिश दी। पुलिस ने जानी गांव की जगदेवी (45) के घर से 90 हजार मिली लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
एसपी किन्नौर एसआर राणा ने बताया कि पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। कहा कि नशे के सौदागरों को पुलिस किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी।