फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   crime

भावानगर में दो चालकों से 169 ग्राम भुक्की बरामद

Mon, 17 Feb 2020 10:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। राष्ट्रीय उच्च मार्ग पांच पर सोमवार दोपहर को भावानगर पुलिस ने दो अलग-अलग जगह पर 169 ग्राम भुक्की बरामद की है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस थाना भावानगर से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार दोपहर को राष्ट्रीय उच्च मार्ग 5 पर सोल्डिंग के पास थाना प्रभारी भावानगर कश्मीर सिंह राणा की अगुवाई में एएसआई नरेंद्र कुमार, आरक्षी विक्रम सिंह, आरक्षी भूपेंद्र डोगरा, महिला आरक्षी अनीता शर्मा ने एलपीएचआर 56बी 7536 ट्रक को रोका। चेकिंग के दौरान चालक कुलदीप गांव कृष्णपुर, तहसील जिंद हरियाणा से 59 ग्राम भुक्की बरामद की। वहीं दूसरे मामले में सोल्डिंग के समीप ही टैंपो 407 पीबी 11एयू 6335 टापरी की तरफ जा रहा था। चेकिंग के दौरान चालक लखविंद्र सिंह गांव गोबिंदपुरा पटियाला पंजाब से 110 ग्राम भुक्की बरामद हुई। मामले की पुष्टि एसपी किन्नौर एसआर राणा ने की है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed