{"_id":"5dcbff0e8ebc3e5b2b25acc6","slug":"crime-rampur-hp-news-sml3139779181","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुआ खेलते 13 जुआरी धरे, डेढ़ लाख राशि जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुआ खेलते 13 जुआरी धरे, डेढ़ लाख राशि जब्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रौ (रामपुर बुशहर)। मंगलवार रात को ब्रौ पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर छापामारी कर 13 जुआरियों को जुआ खेलते हुए धरा। पुलिस टीम ने इन जुआरियों से करीब 1,53,550 रुपये जब्त किए हैं। पुलिस ने इन सभी लोगों के खिलाफ मामले दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात को पुलिस ने ब्रौ क्षेत्र में तीन अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी। पुलिस ने 34 हजार रुपये की नकदी के साथ भूपेंद्र सिंह, अमृक सिंह, सुदेश कुमार और अमित सिंह को जुआ खेलते हुए धर दबोचा। वहीं दूसरी दबिश में पुलिस ने डोला सिंह, बलजीत ठाकुर, रितेश शिंटू, बलवंत नेंटा और बलवीर को 30 हजार नकद राशि के साथ पकड़ा। वहीं तीसरी दबिश में प्रेमराज, चंदर श्याम, सोनू वर्मा और नरेंद्र सिंह को पकड़ा और उनसे 89550 नकदी जब्त की। इस संबंध में एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि तीन अलग-अलग स्थानों पर पुलिस ने जुआ खेलते हुए 13 लोगों को पकड़ा है, उनसे करीब डेढ़ लाख रुपये की राशि जब्त की गई है। पुलिस हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए है।
दशकों से नहीं थम रहा जुए का धंधा
अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में दशकों से चल रहा जुए का काला कारोबार आज भी जारी है। यह साल दर साल दायरा बढ़ता ही जा रहा है। हर बार की तरह इस बार भी पुुलिस ने जुए के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए विशेष टीमों का गठन भी किया है। बीते समय में जहां ब्रौ जगातखाना क्षेत्र में ही जुआ खेला जाता था, वहीं आज के दौर में इसका दायरा काफी बढ़ गया है। हालांकि ब्रौ जगातखाना क्षेत्र में खेले जाने वाले जुए में बीते कई वर्षों में कमी आई है।