{"_id":"5d3c67a78ebc3e6cb025c5f2","slug":"crime-rampur-hp-news-sml3018839118","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़छम से लापता हुई नाबालिग, रिब्बा में मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़छम से लापता हुई नाबालिग, रिब्बा में मिली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिकांगपिओ (किन्नौर)। पुलिस थाना सांगला में एक नेपाली मूल की नाबालिग लड़की को अगवा करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने लड़की को भगाकर ले जाने वाले युवक को जिले के रिब्बा गांव से गिरफ्तार किया है।
पुलिस थाना सांगला से मिली जानकारी के मुताबिक 24 जुलाई को लापता नाबालिग की मां ने पुलिस चौकी कड़छम में आकर रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसकी बेटी 23 जुलाई को देर शाम करीब 8 बजे से अपने कमरे से गायब हो गई, जिसकी तलाश उन्होंने हर संभावित स्थानों में की, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग पाया। उसकी लड़की को कोई व्यक्ति भगा कर ले गया है, जिस पर आरोपी के खिलाफ भादंसं की धारा 363 और 366 के तहत पुलिस थाना सांगला में मामला दर्ज किया गया।
गुमशुदा लड़की की तलाश पुलिस ने हर संभावित स्थानों में की। इस दौरान पुलिस सूत्रों से सूचना मिली कि रिब्बा में एक व्यक्ति ने किराये के मकान में गुमशुदा लड़की को रखा है। इस सूचना के आधार पर 27 जुलाई शनिवार को पुलिस ने रिब्बा में कमरे की तलाशी ली तो गुमशुदा लड़की और आरोपी इसी कमरे से मिले। तफ्तीश के दौरान गुमशुदा लड़की नाबालिग पाई जाने पर लड़की को बरामदगी के बाद उसके मां-बाप के सुपुर्द किया गया है। पुलिस ने आरोपी निवासी नेपाल को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जिसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। एसपी किन्नौर एसआर राणा ने मामले की पुष्टि की है।