{"_id":"5dab37f68ebc3e015105d332","slug":"crimal-arrested-rampur-hp-news-sml3114330148","type":"story","status":"publish","title_hn":"फार्म भरवाने के बहाने छीने 20 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फार्म भरवाने के बहाने छीने 20 हजार रुपये
विज्ञापन
सांगला में 20 हजार रुपये की ठगी करने वाले पुलिस की गिरफ्त में।
- फोटो : RAMPUR-HP
सांगला (किन्नौर)। भारतीय स्टेट बैंक सांगला के बाहर शुक्रवार दोपहर बाद एक चोर गिरोह ने फार्म भरने के बहाने एक व्यक्ति से 20 हजार रुपये छीन लिए और मौके से फरार हो गए। सांगला पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए शुक्रवार देर शाम को चोरी में संलिप्त पांचों आरोपियों को कड़छम के समीप से गिरफ्तार कर लिया और शनिवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने सभी आरोपियों को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस थाना सांगला से मिली जानकारी के मुताबिक एसबीआई बैंक सांगला के पास एक होटल कर्मचारी विपिन शर्मा शुक्रवार दोपहर को बैंक पैसे जमा करना गया। बैंक के बाहर पांच बिहारी मूल के युवक खड़े थे। उनके हाथ में पैसों का बंडल था। उन्होंने विपिन से अपने पैसे जमा करने के लिए फार्म भरने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि हमें फार्म भरना नहीं आता। जैसे ही विपिन उनका फार्म भरने लगा तो युवकों ने उससे 20 हजार रुपये छीन लिए और सभी आरोपी कड़छम की ओर टैक्सी में भाग गए। विपिन शर्मा ने इसकी सूचना सांगला पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस थाना प्रभारी सांगला मोहन सिंह, एएसआई नरपत राम, मुख्य आरक्षी सन्नी ठाकुर और मानक मुख्य आरक्षी जगदेव नेगी की टीम ने चार घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद कड़छम से इन चोरों को दबोचने में कामयाबी हासिल की। ये चोर टैक्सी में जा रहे थे, जिनकी पहचान राजू कुमार (20), गांव टूकलिया, जिला मोतीहारी, विनय सानी (28), गांव मठिया, जिला पूर्वी चंपारन, चंदन सानी (25), गांव सिमरा विनोतिया, जिला मोतीहारी, रंजन सानी (30), गांव पंडितपुर, जिला पूर्वी चंपारन और विकेश सानी (25), गांव मठिया, जिला पूर्वी चंपारन बिहार के तौर पर हुई है। मामला दर्ज करके सभी आरोपियों से पुलिस कड़ी पूछताछ कर रही है। पुलिस ने शनिवार को पांचों आरोपियों को रामपुर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। इस संबंध में डीएसपी किन्नौर अमर सिंह ने बताया कि चोरी को अंजाम देने वाले पांच आरोपी युवकों को कोर्ट से पांच दिन का पुलिस रिमांड मिला है। यह एक सक्रिय गिरोह लग रहा है। सभी आरोपियों से कड़ी पूछताछ की जा रही है।