{"_id":"6249d6cd0606e7703e45ad08","slug":"cricket-turanament-in-nankhari-rampur-hp-news-sml404569669","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेडएमसी बेलू ने जेडीपी शोली को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेडएमसी बेलू ने जेडीपी शोली को हराया
विज्ञापन
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। ननखड़ी तहसील की थैली चकटी पंचायत के थैली गांव में राजीव और आनंद मेमोरियल दसवीं क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिला शिमला युवा कांग्रेस महासचिव अश्वनी शर्मा ने इसमें बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
प्रतियोगिता का पहला मैच जेडएमसी बेलू और जेडीपी शोली के बीच खेला गया। इसमें जेडीपी शोली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 72 रनों का लक्ष्य रखा। जवाबी पारी खेलने उतरी टीम जेडएमसी ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 7.1 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। इसमें मैन ऑफ दी मैच जेडएमसी बेलु के खिलाड़ी सुरी को चुना गया।
युवक मंडल थैली प्रतियोगिता का आयोजन करवा रहा है। कार्यक्रम में पंकज चौहान और रोहित कायथ विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अश्वनी शर्मा ने क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारंभ समारोह में कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं में खेल के प्रति रुझान बढ़ता है जिससे वे अन्य गतिविधियों से अलग होकर खेल में रुचि लेते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने युवाओं से अपील की कि समाज मे नशे के खिलाफ आगे आएं। युवाओं को आगे बढ़कर लोगों को जागरूक करना चाहिए। इस मौके पर वार्ड सदस्य थैली रोशन टुलिया, आशु, प्रीतम भैक, हरीश शर्मा, संदीप, कैलाश भैक, जय सूर्या, अमित दुबे, गगन दुबे, चमन जोशी, राकेश और रमन सहित अन्य मौजूद रहे।