फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Cricket tournament in Reckong Peo

Rampur Bushahar News: काच्चे को हराकर बरी की टीम बनी विजेता

Sun, 15 Feb 2026 11:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Cricket tournament in Reckong Peo
किन्नौर में नारायण यूथ एम्पावरमेंट एंड वेलफेयर सोसाइटी की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के व
रिकांगपिओ में क्रिकेट प्रतियोगिता, मुख्य अतिथि ने विजेता और उपविजेता टीम को किया सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। रिकांगपिओ में केएनसीसी बरी की टीम ने क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता बनी है। नारायण यूथ एम्पावरमेंट एंड वेलफेयर सोसायटी ने क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला केएनसीसी बरी और म्यूजिक इलेवन काच्चे के बीच हुआ। बरी की टीम ने पहले खेलते हुए 121 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए काच्चे की टीम 45 रन पर ढेर हो गई। प्रतियोगिता के समापन समारोह में वन विभाग के पूर्व उपाध्यक्ष सूरत नेगी बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। समारोह की अध्यक्षता भाजपा किन्नौर के उपाध्यक्ष मदन सिंह ने की। मुख्य अतिथि ने विजेता टीम और उपविजेता टीम को सम्मानित किया। इस मौके पर कृषक पाल, तेजिंद्र, शंकर भगत, देवेंद्र सिंह, दलीप नेगी, शक्ति सिंह, यशपाल, भगवान सिंह और रूपेश नेगी विशेष अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महिलाओं ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से खूब तालियां बटाेरीं। सोसायटी के अध्यक्ष संजय नेगी, सचिव बलम नेगी और कोषाध्यक्ष मिक्कू नेगी ने कहा कि भविष्य में भी खेल और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर वीरेंद्र, ललित, रमेश, नितिन, सुमित, लक्की, नेक राम, बिट्टू नेगी, सैन राम, सैस राम, रेशमा, सुंदरी, रंजना, सान्या, पुष्पा, सूरज कुमारी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article