{"_id":"5d8659e88ebc3e0159664645","slug":"court-rampur-hp-news-sml308314030","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनम हत्याकांड के नौ आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनम हत्याकांड के नौ आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जनजातीय जिले के पूह खंड में सोनम हत्याकांड मामले में संलिप्त नौ आरोपियों को सीजेएम कोर्ट में शनिवार को पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आरोपियों को 4 अक्तूबर को फिर न्यायालय में पेश किया जाएगा। इससे पूर्व कोर्ट ने आरोपियों को 14 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा था।
एसपी किन्नौर एसआर राणा ने बताया कि आरोपियों को लगातार तीसरी बार कोर्ट में पेश किया गया, जहां से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। सोनम हत्याकांड में संलिप्त नौ आरोपियों में 3 पूह गांव के निवासी, दो निरमंड के और चार नेपाली मूल के हैं।
विदित रहे कि गत 7 सितंबर को पूह भगत नाला के पास उक्त 9 आरोपियों और नमज्ञा निवासी सोनम के बीच रेत को लेकर झगड़ा हुआ था। इन आरोपियों ने सोनम के सिर पर लोहे की रॉड से वार कर शव को सतलुज नदी में फेंक दिया था। मामला उजागर होने पर 9 सितंबर को पुलिस ने उक्त सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया था और 10 सितंबर को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें कोर्ट ने 14 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा था। वारदात के 14 दिन बाद भी लापता सोनम का कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस और स्थानीय लोगों ने सोनम की तलाश में सर्च ऑपरेशन चला रखा है। सोनम के परिजनों ने प्रशासन और पुलिस से जल्द तलाश करने की अपील की है।
विज्ञापन
एसपी किन्नौर एसआर राणा ने बताया कि अभी तक सोनम का शव बरामद नहीं हुआ है। तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है। युवक की छानबीन में 7 पुलिस कर्मी जुटे हुए हैं। गत रोज स्पीलो तक तलाश की गई, वहीं शनिवार को मूरंग तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया।