{"_id":"6289230b2f229f45cf5f9a24","slug":"court-decision-rampur-hp-news-sml4096108196","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण और दुष्कर्म के प्रयास पर दोषी को पांच साल की कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपहरण और दुष्कर्म के प्रयास पर दोषी को पांच साल की कैद
शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर फटाफट
सराहन में आंधी से उखड़ा सेब का पेड़। संवाद
- फोटो : RAMPUR-HP
Link Copied
रामपुर बुशहर। अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश किन्नौर की अदालत ने अपहरण और दुष्कर्म के प्रयास पर दोषी को पांच साल की कैद और 15,000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। प्राप्त जानकारी अनुसार सात की नाबालिग अपने भाई के साथ स्कूल से अपने डेरे जा रही थी। आरोपी उसे अपने साथ जंगल की तरफ ले गया। नाबालिग के भाई ने आरोपी के चुंगल से उसे छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने उसे मारा। नाबालिग के भाई ने इसकी सूचना अपने परिजनों को दी। परिजन बेटी की तलाश करने लगे, लेकिन कहीं पता न चला। इसके बाद नाबालिग के पिता ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस और परिजनों ने जंगल में रात को खोजबीन की, लेकिन नाबालिग और आरोपी नहीं मिले। अगली सुबह आरोपी और नाबालिग जंगल में मिले। पुलिस को देखकर आरोपी मौके से भाग गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी का गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया। कोर्ट में गवाहों के बयान कलमबंद किए गए। साक्ष्यों, गवाहों के बयान और दलीलें सुनने के बाद अदालत ने दोषी को पांच साल का कारावास और 15,000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। सरकार की तरफ से केस की पैरवी उप जिला न्यायवादी कमल चंदेल ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।