{"_id":"614c82948ebc3efcbf48a0cc","slug":"corona-vaccination-second-dose-drive-started-in-kinnaur-rampur-hp-news-sml3848539141","type":"story","status":"publish","title_hn":"किन्नौर में 15 अक्तूबर तक पात्र लगवाएं कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किन्नौर में 15 अक्तूबर तक पात्र लगवाएं कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज : डीसी
विज्ञापन
उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक कोविड रोधी दूसरे टीके संबंधी समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते ?
- फोटो : RAMPUR-HP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर जिले में 15 अक्तूबर तक सभी पात्र व्यक्तियों को कोविड प्रतिरोधी दूसरा टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। यह जानकारी उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने कोविड रोधी दूसरे टीके से संबंधित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।
उन्होंने जिले के सभी पात्र व्यक्तियों से आग्रह किया जिन्हें कोविड प्रतिरोधी प्रथम टीका लगाए 82 दिन हो गए हैं वे सभी व्यक्ति दूसरा टीका अवश्य लगाएं। जिले में अभी भी ऐसे करीब 21624 व्यक्ति हैं, जिनको कोविड प्रतिरोधी का पहला टीका लगाए 82 दिन हो गए हैं लेकिन उन्होंने दूसरा टीका नहीं लगाया है।
उपायुक्त ने जिले के अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी पूह, एसडीएम निचार और कल्पा को निर्देश दिए कि वे टीकाकरण कार्य को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करें। उन्होंने निर्देश दिए कि इस कार्य में लोगों को वैक्सीनेशन सेंटर तक लाने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा वर्कर और पटवारियों का भी सहयोग लिया जाए।
विज्ञापन
जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में 24 सितंबर से कोविड का दूसरा टीका मिशन मोड़ पर लगाना आरंभ किया जाए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को भी निर्देश दिए कि 27 सितंबर तक लक्ष्य के 90 प्रतिशत व्यक्तियों का टीकाकरण सुनिश्चित बनाएं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनम नेगी ने बताया कि 24 सितंबर, 2021 से जिले के सभी 29 सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कोविड टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने सभी पात्र व्यक्तियों से भी आग्रह किया कि वे कोविड का दूसरा टीका अवश्य लगवाएं। जब तक हम कोविड का दूसरा टीका नहीं लगाएंगे, तब तक हम सुरक्षित नहीं होंगे।
दोनों टीके लगने के बाद ही इसका प्रभावी असर होता है। बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी पूह अश्वनी कुमार, एसडीएम निचार मनमोहन सिंह, एसडीएम कल्पा स्वाति डोगरा, शिक्षा विभाग के उपनिदेशक और अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।