फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   corona vaccination second dose drive started in kinnaur

किन्नौर में 15 अक्तूबर तक पात्र लगवाएं कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज : डीसी

Thu, 23 Sep 2021 07:05 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 07:05 PM IST
विज्ञापन
corona vaccination second dose drive started in kinnaur
उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक कोविड रोधी दूसरे टीके संबंधी समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते ? - फोटो : RAMPUR-HP
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर जिले में 15 अक्तूबर तक सभी पात्र व्यक्तियों को कोविड प्रतिरोधी दूसरा टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। यह जानकारी उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने कोविड रोधी दूसरे टीके से संबंधित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।
विज्ञापन

उन्होंने जिले के सभी पात्र व्यक्तियों से आग्रह किया जिन्हें कोविड प्रतिरोधी प्रथम टीका लगाए 82 दिन हो गए हैं वे सभी व्यक्ति दूसरा टीका अवश्य लगाएं। जिले में अभी भी ऐसे करीब 21624 व्यक्ति हैं, जिनको कोविड प्रतिरोधी का पहला टीका लगाए 82 दिन हो गए हैं लेकिन उन्होंने दूसरा टीका नहीं लगाया है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने जिले के अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी पूह, एसडीएम निचार और कल्पा को निर्देश दिए कि वे टीकाकरण कार्य को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करें। उन्होंने निर्देश दिए कि इस कार्य में लोगों को वैक्सीनेशन सेंटर तक लाने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा वर्कर और पटवारियों का भी सहयोग लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में 24 सितंबर से कोविड का दूसरा टीका मिशन मोड़ पर लगाना आरंभ किया जाए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को भी निर्देश दिए कि 27 सितंबर तक लक्ष्य के 90 प्रतिशत व्यक्तियों का टीकाकरण सुनिश्चित बनाएं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनम नेगी ने बताया कि 24 सितंबर, 2021 से जिले के सभी 29 सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कोविड टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने सभी पात्र व्यक्तियों से भी आग्रह किया कि वे कोविड का दूसरा टीका अवश्य लगवाएं। जब तक हम कोविड का दूसरा टीका नहीं लगाएंगे, तब तक हम सुरक्षित नहीं होंगे।

दोनों टीके लगने के बाद ही इसका प्रभावी असर होता है। बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी पूह अश्वनी कुमार, एसडीएम निचार मनमोहन सिंह, एसडीएम कल्पा स्वाति डोगरा, शिक्षा विभाग के उपनिदेशक और अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed