फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   corona report

आनी निरमंड से लिए गए कोरोना के सभी 15 सेंपल नेगेटिव

Thu, 23 Apr 2020 06:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 06:18 PM IST
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। आनी और निरमंड क्षेत्र के लिए राहत की खबर है। इन क्षेत्रों से लिए गए कोरोना के सभी सैंपल निगेटिव पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 20 अप्रैल को 15 सैंपल लिए गए थे। इनको को जांच के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेजा गया था। स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल यूनिट ने ये सैंपल रैंडम तरीके से लिए थे। इसमें उन लोगों के सैंपल शामिल हैं, जो बाहर से प्रदेश में आए हैं और उन लोगों के सैंपल भी लिए गए हैं जो राशन आदि सामान लाने के लिए चालक और परिचालक प्रदेश से बाहर आते-जाते रहते हैं। कुछ सैंपल अस्पताल से भी लिए गए हैं, जिनमें कोरोना जैसे लक्षण दिखाई दे रहे थे। आनी के बीएमओ डॉ. ज्ञान ठाकुर ने कहा कि सभी सैंपल निगेटिव पाए गए हैं, जो क्षेत्र के लिए राहत की बात है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करें। सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें और स्वच्छता पर ध्यान दें। उधर, एसडीएम आनी चेत सिंह का कहना है कि सैंपल निगेटिव आना राहत की खबर है। अभी तक आनी क्षेत्र में कोई भी कोरोना का मामला सामने नहीं आया है। उन्होंने लोगों से अपील की है सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन करें। उन्होंने कहा कि जो लोग लाकडाउन में इधर-उधर घूमते पाए जाते हैं तो उनका भी सैंपल लिया जाएगा। उन्होंने सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन कर प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है। साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल यूनिट से और सैंपल लेने की बात भी कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed