{"_id":"5fc674678ebc3e9ba53028b5","slug":"corona-rampur-hp-news-sml3531698122","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर में 34 कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर में 34 कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
corona
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। कोरोना महामारी से जहां देश दुनिया जूझ रही है, वहीं अब शहर के अलावा ग्रामीण स्तर पर भी कोरोना का कहर लगातार बढ़ रहा है। कोरोना संक्रमण ने रामपुर शहर सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में भी अपनी रफ्तार पकड़ ली है। आए दिन रोजाना कोरोना के मामलों में इजाफा होने से प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और जनता की दुश्वारियां भी लगातार बढ़ रही हैं। बावजूद इसके कुछ लोग अभी भी लापरवाही बरत रहे हैं, जिसके चलते कोरोना महामारी को मात देना चुनौती बन गया है।
मंगलवार को रामपुर में कोरोना संक्रमण के 34 नए मामले सामने आए हैं। इसके चलते क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। इनमें ब्रौ से तीन, नोगली से चार, करतोट से एक, झाकड़ी से दो, खनेरी से तीन, दत्तनगर से दो, दलान कोटगढ़ से एक, बरकेली ननखड़ी से एक, कुंगलबाल्टी ननखड़ी से चार, सराहन से एक और रामपुर स्वास्थ्य विभाग से एक कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया है।
मामले की पुष्टि करते हुए तहसीलदार रामपुर कुलताज सिंह ने बताया कि मंगलवार को रैपिड एंटीजन टेस्ट से 23 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जबकि, आरटीपीसीआर से 11 लोग संक्रमित पाए गए हैं, जो सभी नगर परिषद एरिया से संबंध रखते हैं। इन लोगों के सैंपल शिमला भेजे गए थे, जिनकी रिपोर्ट मंगलवार को आई। उन्होंने तमाम लोगों से सरकार की ओर से जारी नियमों का कड़ाई से पालन करने की अपील की है।