{"_id":"5f68adb18ebc3ebe9a7baa09","slug":"corona-rampur-hp-news-sml345789999","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंटेनमेंट जोन रामपुर से 63 लोगों के लिए सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंटेनमेंट जोन रामपुर से 63 लोगों के लिए सैंपल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहर। शहर में करीब एक दर्जन पुलिस कर्मी और व्यापार मंडल अध्यक्ष की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद लोग सहमे हुए हैं। सोमवार को भी बाजार पूरी तरह से बंद रहा, जबकि आवश्यक सामग्री की सप्लाई घर-द्वार पर की गई। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने 63 कोरोना सैंपल लिए। कंटेनमेंट जोन होने के कारण रामपुर शहर में स्थित कन्या और छात्र स्कूल नहीं खुल पाए। आगामी आदेशों तक मुख्य शहर में धारा 144 लागू रहेगी।
सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने 63 लोगों के सैंपल लिए, जिनमें चार पुलिस कर्मी भी शामिल रहे। विभाग ने 55 लोगों के सैंपल लेकर शिमला भेज दिए हैं, जबकि आठ लोगों के रैपिड एंटीजन टेस्ट किए गए। इनमें से सात लोगों की रिपोर्ट नेगिटिव, जबकि एक व्यक्ति की रिपोर्ट इनवेलिड है। इनके दो दिन बाद फिर सैंपल लिए जाएंगे। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग अब इन 55 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद ही आगामी निर्देश जारी किए जाएंगे। बहरहाल, प्रशासन शहर की हर स्थिति पर नजर बनाए हुए है। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके नेगी ने बताया कि शहर के लोगों से सुरक्षा के सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की।