{"_id":"5f3965628ebc3e3cd1087a6e","slug":"corona-rampur-hp-news-sml341874058","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटगढ़ में चार और रामपुर में एक निकला कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटगढ़ में चार और रामपुर में एक निकला कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहर/कुमारसैन। जिला शिमला के कोटगढ़ और रामपुर क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव के कुल पांच मामले सामने आए हैं। शनिवार को आई रिपोर्ट के बाद इसका खुलासा हुआ है। प्रशासन ने संक्रमितों को कोविड केयर सेंटरों में भेज दिया है।
गौर हो कि उपमंडल कुमारसैन के कोटगढ़ में कोरोना संक्रमण के चार मामले आने से क्षेत्र के लोग सहमे हुए हैं। शनिवार देर रात को शिमला से आई रिपोर्ट के अनुसार चार लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से एक व्यक्ति बनाणा और तीन मैलन गांव के निवासी हैं। प्रशासन ने शनिवार रात को ही चारों लोगों को शिमला रेफर कर दिया था।
एसडीएम कुमारसैन गुंजीत सिंह चीमा ने बताया कि पॉजिटिव आए लोगों में से तीन को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल शिमला और एक व्यक्ति को कोविड केयर सेंटर मशोबरा भेज दिया गया है। लोगों को घबराने की आवश्यकता नहीं है। प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करें, सामाजिक दूरी बनाए रखें और मास्क का प्रयोग जरूर करें। बताते चलें कि मैलन गांव के तीन लोगों का यात्रा इतिहास किन्नौर का है और ये लोग होम क्वारंटीन पर थे। वहीं बनाणा के युवक का यात्रा इतिहास बंगलूरू का है और यह युवक संस्थागत क्वारंटीन पर कोटगढ़ में था। अभी तक उपंमडल में कोरोना के कुल चार मामले थे, जो अब बढ़ कर आठ हो गए हैं।
विज्ञापन
उधर, रामपुर नगर परिषद के वार्ड नंबर सात खोपड़ी में भी शनिवार रात को एक व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। यह व्यक्ति बीते 13 अगस्त को परवाणु से रामपुर पहुंचा था, जो कालका में एक कंपनी में कार्यरत है। यह व्यक्ति होम क्वारंटीन पर था और परवाणु से अपने वाहन में रामपुर पहुंचा था। हालांकि यह व्यक्ति किसी के संपर्क में भी नहीं आया है। सूचना मिलते ही प्रशासन ने इस व्यक्ति को रामपुर के फिल्ड हॉस्टल स्थित कोविड केयर सेंटर भेज दिया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।
एसडीएम रामपुर सुरेंद्र मोहन ने बताया कि खोपड़ी में एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है, जिसे कोविड केयर सेंटर भेजा गया है। जिस कंपनी में यह काम करता था, उसे सूचित कर दिया गया है।