{"_id":"5f15c2548ebc3e9ff12e0d8f","slug":"corona-rampur-hp-news-sml3390071151","type":"story","status":"publish","title_hn":"महेंदली में दो मजदूर निकले करोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंदली में दो मजदूर निकले करोना पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहड़ू। उपमंडल के तहत महेंदली में सोमवार को दो मजदूर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। ये दोनों एक बागवान के पास काम करने पहुंचे थे। इन दोनों मजदूरों को होम क्वांरटीन किया गया था। संक्रमित मजदूरों को प्रशासन ने निर्धारित प्रोटोकाल के तहत महेंदली से कोविड केयर सेंटर रोहड़ू में शिफ्ट कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक महेंदली में कोरोना पॉजिटिव आए दोनों मजदूर नौ जुलाई को आजमगढ़ से एक बागवान के पास काम करने पहुंचे थे। नौ जुलाई से ही उन्हें होम क्वारंटीन किया गया था। दोनों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद प्रशासन ने सोमवार को महेंदली क्षेत्र को सील कर दिया है। दोनों संक्रमितों को कोविड केयर सेंटर रोहड़ू लाया गया है। एसडीएम बीआर शर्मा ने बताया कि प्रशासन की ओर से हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। महेंदली क्षेत्र को एहतियातन के तौर पर सील कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि सेब सीजन शुरू हो गया है। बाहर से मजदूर काफी संख्या में यहां पहुंचे रहे हैं। ऐसे में बागवानों को स्वयं भी एहतियात बरतना जरूरी है। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए प्रशासन की ओर से जारी सभी दिशा-निर्देशों का लोगों को पालन करना अनिवार्य है।