फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   CORONA POSITIVE

यांगपा में एक में 10 कोरोना मामले आने से मचा हड़कंप

Thu, 13 Aug 2020 11:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
भावानगर(किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर में एक साथ दस कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। जिनमें 6 महिलाएं और 4 पुरुष शामिल हैं। इनकी उम्र 14 से 84 वर्ष तक बताई जा रही है। ये सभी कोरोना संक्रमित 10 अगस्त को यांगपा एक में कोरोना पॉजिटव पाए गए दंपती के प्राथमिक संपर्क में आए थे। सभी उनके करीबी रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि यांगपा एक गांव में पति-पत्नी एक माह पहले दिल्ली से अपने घर आए हुए थे। दिल्ली से आने के एक माह बाद दंपती कोरोना पॉजिटिव पाया गया। बताया जा रहा है कि इनके घर पर पिता के देहांत होने पर 2 अगस्त को क्रियाकर्म रखा हुआ था। क्रियाकर्म में शामिल होने के लिए किन्नौर के विभिन्न क्षेत्र से कई लोग पहुंचे हुए थे। 10 अगस्त को दंपती के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद प्रशासन ने 11 अगस्त को उनके प्राथमिक संपर्क में आए 18 लोगों के कम्यूनिटी सैंपल लिए थे। जिनमें से 10 लोगों की रिपोर्ट बुधवार देर रात को पॉजिटिव आ गई।
विज्ञापन

इनमें 8 लोग यांगपा एक गांव के ही रहने वाले हैं जबकि दो अन्य इन्हीं के रिश्तेदार हैं, जिनमें एक महिला भावानगर में रहती है और दूसरा जो पुरुष है वह पौंडा में निजी स्कूल का संचालक है। ये दोनों ही 2 अगस्त को यांगपा गांव में क्रियाकर्म में शामिल होने के बाद वापस चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सीएमओ किन्नौर डॉ. सोनम नेगी ने कहा कि सभी कोरोना संक्रमित 10 अगस्त को यांगपा एक में कोरोना संक्रमित आए दंपती के प्राथमिक संपर्क में आए हैं। सभी संक्रमितों को रिकांगपिओ स्थित कोविड डेडिकेटिड सेंटर में शिफ्ट किया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि जो लोग 2 अगस्त को यांगपा गांव क्रियाकर्म में शामिल हुए थे। वे सभी अपने को क्वारंटीन करें। यदि तेज बुखार, खांसी या सांस लेने में दिक्कत आए तो तुरंत स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क करें। उन्होंने कहा कि प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से कम्यूनिटी सैंपल लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed