{"_id":"5f1db7488ebc3e63750f6bf8","slug":"corona-positive-rampur-hp-news-sml339669210","type":"story","status":"publish","title_hn":"महेंदली में दो और मजदूर निकले कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंदली में दो और मजदूर निकले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहड़ू। उपमंडल के अंतर्गत महेंदली में कोरोना पॉजिटिव मामले बढ़ते जा रहे हैं। शनिवार रात कोरोना के दो और मामले सामने आए हैं। कोरोना संक्रमित दोनों मजदूर हैं। दोनों मजदूर स्थानीय बागवानों ने होम क्वांरटीन रखे थे। दोनों को प्रशासन ने निर्धारित प्रोटोकाल के तहत महेंदली से डेडीकेटेड कोविड केयर सेंटर रोहड़ू में शिफ्ट किया है। लगातार मामले बढ़ने के कारण प्रशासन ने महेंदली बाजार में कर्फ्यू लगा रखा है। महेंदली को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। आगामी दिनों में स्वास्थ्य विभाग की ओर से महेंदली में दर्जनों लोगों के सैंपल लिए जाएंगे।
महेंदली में अब तक कोरोना के 22 पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं। 23 जुलाई को 18 कोरोना पॉजिटिव केस एक साथ आए थे। जिसके बाद प्रशासन ने महेंदली बाजार व आसपास के क्षेत्र को सील कर दिया था। स्वास्थ्य विभाग ने 24 जुलाई को महेंदली से 38 लोगों के सैंपल लिए थे। जिनकी शनिवार रात रिपोर्ट आई है। जिसमें 36 मामले निगेटिव व दो मामले कोरोना पॉजिटिव आए हैं। कोरोना संक्रमित आए दोनों मजदूर 14 जुलाई को उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ से आए हैं। दोनों मजदूर अलग अलग बागवानों के पास होम क्वारंटीन थे। इन मजदूरों के साथ पचास से अधिक अन्य मजदूर भी आजमगढ़ से क्षेत्र में आए हैं।
एसडीएम रोहड़ू बीआर शर्मा ने बताया कि प्रशासन की ओर से आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। महेंदली बाजार अभी पूरी तरह से सील रहेगा। अभी कुछ लोगों के ओर सैंपल लिए जाएंगे। कोरोना पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आए सभी लोगों के टेस्ट किए जाएंगे।