{"_id":"610eb9468ebc3e7cd202320d","slug":"corona-cases-rise-in-rampur-and-rohru-rampur-hp-news-sml3796396155","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहड़ू रामपुर में बढ़ने लगे कोरोना संक्रमण के मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहड़ू रामपुर में बढ़ने लगे कोरोना संक्रमण के मामले
विज्ञापन
रामपुर रोहड़ू में बढ़ने लगे कोरोना के मामले
रोहडू़। दो दिनों से रोहडू़ उपमंडल में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। चिंता की बात यह है कि इसमें स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों की संख्या अधिक है। इससे अभिभावकों की चिंताएं भी बढ़ गई है।
शनिवार को रोहडू़ में 20 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। इसमें टिक्कर स्वास्थ्य ब्लॉक में 13 स्कूल के बच्चे संक्रमित निकले हैं। यह सभी विद्यार्थी टिक्कर वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के हैं। अब रामपुर ब्वॉयज स्कूल में भी दो बच्चे संक्रमित आए हैं।
स्कूल में एक साथ इतनी अधिक संख्या में बच्चों के संक्रमित आने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने स्कूल में आकर बच्चों के रैडम सैंपल लिए। शनिवार को टिक्कर क्षेत्र में एक बार फिर दो संक्रमण के मामले सामने आए हैं। इसमें क्षेत्र के दो बुजुर्ग शामिल हैं।
विज्ञापन
विशेषज्ञों की मानें तो लगातार बढ़ रहे करोना संक्रमण के मामले सेब सीजन के लिए चुनौती बनने वाले है। दूसरी लहर कम होने के बाद लोग अब बेेखौफ होकर सड़कों पर कोरोना नियमों की अनदेखी कर रहे है। मंडियों में कोरोना प्रोटोकॉल की लगातार धज्जियां उड़ाई जा रही है। इसको देखते हुए अब पुलिस ने बाजार और सब्जी मंडी में पहुंचकर लोगों को चेतावनी देना शुरू कर दिया है। अभी सेब सीजन की शुरूआती दौर में चल रहा है।
इस दौरान बाहर के राज्यों से सेब के कारोबार के लिए हजारों खरीदार, मजदूर, ट्रक चालक, पेटियों, ट्रे और अन्य सामान उपलब्ध करवाने के लिए पहुंच रहे है। सब्जी मंडियों में सेब की बिक्री के दौरान लोगों का हजूम लगा रहता है। दुकानों में भी कारोबारी से लेकर खरीदार तक कोई मास्क का उचित तरीके से प्रयोग नहीं कर रहा। किसी के गले में मास्क लटका रहता है तो कोई बिना मास्क के ही घूम रहा है। वाहनों और सार्वजनिक स्थानों पर लोग कोविड नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं।
जुब्बल कोटखाई विस में नेताओं की रैलियों में भी टूट रहे नियम
जुब्बल-कोटखाई विधानसभा के उपचुनाव को लेकर सियासी गलियारों में हलचल बढ़ गई है। मगर इसको लेकर दोनों ही राजनीतिक पार्टियों की बैठकों और जनसभाओं में लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। चिंता की बात यह है कि इस दौरान कोरोना नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ रही है।
इससे संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। हैरानी इस बात की है कि सबकुछ देखते हुए प्रशासन और पुलिस विभाग ऐसे कार्यक्रमों में कार्रवाई करने में असमर्थ साबित हो रहा है। जब प्रदेश के मंत्री, विधायकों और आला नेता नियमों की अनदेखी कर रहे हैं तो लोगों में भी इसको लेकर नकारात्मक संदेश जा रहा है। इससे लोग भी नियमों की खुलकर अनदेखी कर रहे हैं।
डीएसपी रोहडू़ चमन लाल ने बताया कि पुलिस बाजार और सब्जी मंडी जाकर लोगों को जागरूक कर रही है। इसमें दुकानदारों को चेतावनी दी जा रही है कि वह स्वयं सामाजिक दूरी का पालन करें और मास्क पहनें। बाजार और सब्जी मंडी में अगर कोविड प्रोटोकाल को अनदेखा किया गया तो पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए तैयार है।