{"_id":"61ded50a01bba56f801fbc53","slug":"corona-case-rampur-hp-news-sml3964500195","type":"story","status":"publish","title_hn":"किन्नौर में कोरोना के 36 नए मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किन्नौर में कोरोना के 36 नए मामले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिकांगपिओ (किन्नौर)। कोरोना संक्रमण के मामलों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। जनजातीय जिला किन्नौर में बुधवार को 36 नए मामले सामने आए हैं। जिले में कुल 110 सक्रिय मामले हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनम नेगी ने बताया कि जिले में 240 सैंपल लिए गए, जिनमें 36 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है,। इनमें 30 पुरुष और 6 महिलाएं शामिल हैं।
पॉजिटिव आने वाले में ज्यादातर पुलिस कर्मी हैं। उन्होंने कहा कि जिले में अब तक कोविड-19 के 84984 सैंपल लिए जा चुके हैं, जिनमें से 81337 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिले अब तक कुल 3647 मामले पॉजिटिव आए हैं। जिले में एक्टिव मामलों की संख्या 110 है, जबकि संक्रमण से ग्रसित 3498 लोग ठीक हुए हैं। कोरोना संक्रमण से अब तक 39 रोगियों की मृत्यु हो चुकी है। उन्होंने जिले के लोगों से कोविड प्रोटोकॉल की पालना करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि घर से बाहर निकलते समय मास्क पहनें और दो गज की दूरी की पालना सुनिश्चित करें।