फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   corona case

किन्नौर में 12, रामपुर में कोरोना का एक मामला

Mon, 26 Oct 2020 09:32 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2020 09:32 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर/रिकांगपिओ। सर्दी के दस्तक देते ही ऊपरी हिमाचल में कोरोना संक्रमण के मामलों में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। किन्नौर जिले में 12 जबकि रामपुर में कोरोना संक्रमण का एक मामला सामने आया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि किन्नौर जिले में सोमवार को कोविड-19 के 463 सैंपल लिए गए। इनमें से 222 सैंपल जांच के लिए आईजीएमसी भेजे गए हैं। बाकी 241 सैंपलों की रिपोर्ट आ गई है। किन्नौर जिले में सोमवार को 12 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इनमें से 11 व्यक्ति होम आइसोलेशन, जबकि एक व्यक्ति को शिमला रेफर किया गया है। पॉजिटिव आने वाले लोगों की आयु 11 से 91 वर्ष के बीच है। इनमें 5 पुरुष और 7 महिलाएं हैं। रामपुर में रविवार को जहां कोरोना संक्रमण का एक भी मामला नहीं था, वहीं सोमवार को डकोलढ़ क्षेत्र के एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

तहसीलदार रामपुर कुलताज सिंह ने कहा कि संक्रमित व्यक्ति का स्वास्थ्य विभाग की देखरेख में उपचार चल रहा है। उन्होंने उपमंडल के लोगों से गंभीरता बरतने और संक्रमण से बचाव को जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी किन्नौर डॉ. सोनम नेगी ने बताया कि किन्नौर में सोमवार को संक्रमण के 12 मामले सामने आए हैं। 11 को होम आइसोलेट जबकि एक व्यक्ति को उपचार के लिए शिमला भेजा गया है। उन्होंने जिले के लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed