फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   corona case

रोहड़ू में आए कोरोना के छह नए मामले

Sun, 20 Sep 2020 06:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 06:45 PM IST
विज्ञापन
रोहड़ू। उपमंडल रोहड़ू में शनिवार देर रात कोरोना के छह मामले सामने आए हैं। दो व्यक्ति हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रोहड़ू में कोरोना पॉजिटिव आए हैं। सिविल अस्पताल रोहड़ू का एक कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित निकला है। एक व्यक्ति पेजा गांव में, एक व्यक्ति जुब्बल के घ्यान गांव में तथा एक व्यक्ति रोहड़ू में कोरोना पॉजिटिव निकला है। संक्रमित व्यक्तियों का कोई भी यात्रा इतिहास नहीं है।
विज्ञापन

क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या में रोजाना इजाफा हो रहा है। सिविल अस्पताल रोहड़ू में 19 कोरोना संक्रमित उचाराधीन हैं। कई व्यक्ति होम आइसोलेशन में हैं। शनिवार रात आई रिपोर्ट में छह मामले सामने आए हैं। जिसमें से तीन व्यक्ति डेडिकेटिड कोविड सेंटर रोहड़ू में लाए गए हैं। जबकि तीन अन्य व्यक्ति होम आइसोलेट हुए हैं। इनमें से एक सिविल अस्पताल रोहड़ू का कर्मचारी है। जो सीटी स्कैन विभाग में कार्यरत था। कोरोना मामला आने के बाद सीटी स्कैन मशीन को 48 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। सिविल अस्पताल रोहड़ू में अब तक दो कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं। शुक्रवार को भी अस्पताल का डाटा ऑपरेटर कोरोना पॉजिटिव आया था।
विज्ञापन

डेडिकेटिड कोविड सेंटर रोहड़ू के नोडल अधिकारी डॉ. दलीप शर्मा ने बताया कि कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। अस्पताल के कर्मचारी भी कोरोना पॉजिटिव निकल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम रोहड़ू बीआर शर्मा ने बताया कि शनिवार रात कोरोना के छह मामले आए हैं। बिना यात्रा इतिहास के मामले आ रहे हैं जो चिंता का विषय है। सभी लोगों को स्वयं अपना बचाव करना होगा। प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का सभी को पालन करना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed