{"_id":"5f01ed158ebc3ea1186e7869","slug":"corona-case-rampur-hp-news-sml3375197194","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस में 26 जून को रामपुर से पलींगी गया था कोरोना संक्रमित जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस में 26 जून को रामपुर से पलींगी गया था कोरोना संक्रमित जवान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिकांगपिओ (किन्नौर)। मुख्य चिकित्सा अधिकारी किन्नौर डॉ. सोनम नेगी ने बताया कि जिले में बीते दिनों से कोरोना के मामलों का आंकड़ा तेजी से बढ़ा है। इस समय किन्नौर में कोविड-19 के 31 एक्टिव मामले हैं। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने किन्नौर में कोरोना को रोकने के लिए मुस्तैदी से काम किया जा रहा है।
नेगी ने बताया कि जिले में संक्रमण न फैले इसके लिए कोरोना पॉजिटिव निकले लोगों की ट्रैवल हिस्ट्री खंगाली जा रही है। कोरोना पॉजिटिव निकले लोगों की ट्रैवल हिस्ट्री खंगालने के बाद पता चला है कि भावानगर के ग्रांगे गांव के कोरोना पॉजिटिव निकले आईटीबीपी के जवान ने 26 जून को रामपुर से पलिंगी (भावानगर) तक बस में यात्रा की थी। इस पर स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बरतते देते हुए बस के चालक और परिचालक को होम क्वारंटाइन कर दिया है। बस में यात्रा करने वाले यात्रियों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।
सीएमओ डॉ. सोनम नेगी ने बताया कि निचार के ग्रांगे गांव का आईटीबीपी जवान 23 जून को केरल से किन्नौर के लिए चला था। 26 जून को उसने रामपुर से पलिंगी तक रिकांगपिओ डिपो की बस नंबर एचपी 25-3358 में यात्रा की है। उन्होंने कहा कि जवान 2 जुलाई को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। बस दोपहर 12:30 बजे रामपुर से चली थी। शाम 6:00 बजे सांगला पहुंची। इसमें कोरोना पॉजिटिव आए आईटीबीपी के जवान ने रामपुर से पलिंगी (भावानगर) तक यात्रा की है।
विज्ञापन
डॉ. नेगी ने लोगों से आह्वान किया है कि 26 जून को जिसने भी निगम की इस बस में यात्रा की है वे अपनी जानकारी मोबाइल नंबर 94189-59150 या फिर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में दें। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे जानकारी न छुपाएं ताकि संक्रमण को और अधिक फैलने से रोका जा सके।